Thursday, July 2, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

अपोलो टायर्स बनी टीम इंडिया की जर्सी स्पॉन्सर, इतने करोड़ में BCCI से हुई डील

भारतीय क्रिकेट टीम के स्पॉन्सर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) अब आधिकारिक तौर पर भारतीय क्रिकेट टीम का नया जर्सी स्पॉन्सर बन गया है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही भारत सरकार के फैसले के बाद तमाम बेटिंग ऐप्स पर बैन लगा दिया गया था और इसके बाद BCCI ने Dream11 की स्पॉन्सरशिप डील कैंसिल कर दी थी। फिलहाल टीमन इंडिया एशिया कप में बिना स्पॉन्सर के ही खेल रही है।

अपोलो टायर्स ने बीसीसीआई की बोली प्रक्रिया में सबसे बड़ा ऑफर देकर जर्सी स्पॉन्सरशिप हासिल कर ली है। कंपनी हर मैच के लिए 4.5 करोड़ रुपये देगी, जो पहले ड्रीम11 द्वारा दिए जा रहे 4 करोड़ रुपये से ज्यादा है। यह करार 2027 तक लागू रहेगा।  इस डील के साथ अब टीम इंडिया की जर्सी पर अपोलो टायर्स का लोगो नजर आएगा।

ड्रीम11 के बाद Apollo Tyres बना स्पॉन्सर

बता दें कि इस समय भारतीय मेंस टीम एशिया कप में बिना किसी जर्सी स्पॉन्सर के खेल रही है। इसी तरह महिला टीम भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही तीन वनडे मैचों की सीरीज में किसी प्रायोजक के बिना मैदान में उतरी है। सरकार ने हाल ही में ऑनलाइन गेमिंग (प्रमोशन और रेगुलेशन) अधिनियम के तहत असली पैसे से खेले जाने वाले गेम्स पर रोक लगा दी थी। इसके बाद ड्रीम11 ने भारतीय क्रिकेट टीम के साथ स्पॉन्सरशिप डील कैंसिल कर दी और वह एशिया कप में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं रहा।

अपोलो टायर्स (Apollo Tyresअब आधिकारिक तौर पर भारतीय क्रिकेट टीम का नया जर्सी स्पॉन्सर बनने के बाद एक्सपर्ट का मानना है कि यह डील न केवल भारतीय टीम को मजबूत ब्रांड सपोर्ट देगी, बल्कि अपोलो टायर्स की पहचान और मार्केट वैल्यू को भी काफी फायदा मिलेगा।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.