spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

निधि के अभाव के चलते अमरावती के 47 गांवों के जलजीवन कार्य ठप्प

– गर्मी में पानी के लिए भटकने को मजबूर नागरिक

अमरावती :- अमरावती जिले में पानी की कमी की समस्या दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। स्थिति यह है कि निधि के अभाव से जलजीवन मिशन के तहत शुरू किए गए 47 गांवों के जलापूर्ति योजनाएं रुकी हुई हैं। जिला परिषद को शासन से लगभग 18 करोड़ रुपये के निधि की प्रतीक्षा है, जिसके कारण कई ठेकेदारों ने काम रोक दिए हैं। नतीजतन, ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को इसी गर्मी में पानी के लिए लंबी पैदल यात्रा करनी पड़ रही है।

जिले में जलजीवन मिशन के तहत कुल 666 कार्यों को मंजूरी दी गई थी। इनमें से 607 कार्य पूर्ण हो चुके हैं, लेकिन शेष 47 कार्य अभी भी अधूरे हैं। निधि अभाव से इन कार्यों की गति धीमी पड़ गई है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी व्यक्त हो रही है।

इस बीच, मेलघाट क्षेत्र के नौ गांवों में पानी की कमी और अधिक तीव्र हो गई है और प्रशासन द्वारा वर्तमान में 20 टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति की जा रही है। हालांकि, बढ़ते तापमान से पानी की मांग बढ़ रही है, जिससे टैंकर व्यवस्था भी अपर्याप्त साबित हो रही है।

ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं और नागरिकों को रोजाना कई किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे उनकी नाराजगी व्यक्त हो रही है। शासन ने तत्काल निधि उपलब्ध कराकर रुके हुए कार्य पूर्ण करवाने चाहिए, ऐसी मांग अब जोर पकड़ रही है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.