spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

बल्लारशाह से मुंबई के बीच चलेगी नई ट्रेन

– विधायक सुधीर मुनगंटीवार के प्रयासों को मिली सफलता

चंद्रपुर :- चंद्रपुर जिले सहित विदर्भ के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। बल्लारशाह से मुंबई के बीच नई रेल सेवा शुरू होने जा रही है। विधायक सुधीर मुनगंटीवार के लगातार प्रयासों के बाद रेल मंत्रालय ने लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बल्लारशाह एक्सप्रेस के संचालन को मंजूरी दे दी है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस संबंध में विधायक सुधीर मुनगंटीवार को पत्र भेजकर जानकारी दी। पत्र में बताया गया है कि जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन संख्या 20105/20106 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बल्लारशाह एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान की गई है।

नई ट्रेन सेवा शुरू होने से चंद्रपुर, बल्लारशाह और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को मुंबई तक सीधी और सुविधाजनक रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। खासतौर पर नौकरी, शिक्षा, व्यापार और इलाज के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों को इसका बड़ा फायदा होगा।

इस महत्वपूर्ण निर्णय के बाद विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। वहीं क्षेत्र के नागरिकों ने भी नई रेल सेवा को विदर्भ के विकास और जनसुविधा के लिए बड़ा कदम बताया है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.