– 12 साल की बच्ची से की थी दरिंदगी
पश्चित बंगाल :- बंगाल के बरुईपुर रेप मामले के मुख्य आरोपी प्रभास मंडल को बुधवार तड़के पुलिस एनकाउंटर में मार गिराया गया. पुलिस के अनुसार, रात करीब 12:45 बजे बरुईपुर थाना प्रकरण संख्या 1350/26 के जांच अधिकारी ने अपनी टीम के साथ आरोपी प्रबाश मंडल को घटनास्थल पर क्राइम सीन रिकंस्ट्रक्शन (पुनर्निर्माण) के लिए सूर्यपुर ले जा रहे थे. बंगाल के बरुईपुर रेप मामले के मुख्य आरोपी प्रबाश मंडल को बुधवार तड़के पुलिस एनकाउंटर में मार गिराया गया है. बताया जा रहा है कि पुलिस टीम मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को आरोपी को घटनास्थल पर क्राइम सीन रीक्रिएशन के लिए ले गई थी, इसी दौरान आरोपी ने अचानक एक पुलिसकर्मी का हथियार छीनकर पुलिस टीम पर एक राउंड गोली चला दी और मौके से भागने की कोशिश की. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से की गई फायरिंग के दौरान आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत बारूईपुर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.




