spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

भगवान अग्रसेन जन्मोत्सव: ‘अग्र युवा रंग’ में युवाओं ने दिखाया टैलेंट,भारतीय संस्कृति की दिखाई झलक

नागपुर :- श्री अग्रसेन मंडल, नागपुर की ओर से अग्रवंश प्रवर्तक भगवान श्री अग्रसेन जी का जन्मोत्सव श्रद्धा व अनेक प्रेरणादायी कार्यक्रमों के साथ मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत शुक्रवार को पहली बार ‘अग्र युवा रंग’ का आयोजन रविनगर के श्री अग्रसेन भवन में किया गया. कार्यक्रम में युवा शक्ति, संस्कृति की अभिव्यक्ति, प्रतिभा और परम्परा के संगम का प्रदर्शन किया गया। ‘अग्रसेन गॉट टैलेंट’ में समाज के युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। गायन, नृत्य, स्टैंडअप कॉमेडी कर अपने भीतर के टैलेंट को समाज के सामने प्रस्तुत किया। उसी प्रकार भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए भारतीय परिधान में रैंप वॉक कर जलवा बिखेरा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्यमी सर्वेश अग्रवाल, सेवानिवृत्त न्यायधीश वीरेंद्र सिंह बिष्ट, विजयालक्ष्मी बिष्ट और सुविख्यात वक्ता डॉ. संजय अरोरा थे। इस अवसर पर अध्यक्ष शिवकिशन अग्रवाल(हल्दीराम), मंत्री रामानंद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अनंत कुमार अग्रवाल (मुगलसराय वाले), स्वागत समिति के समन्वयक संदीप बी.जे. अग्रवाल, स्वागताध्यक्ष दुर्गाप्रसाद अग्रवाल, स्वागत मंत्री प्रह्लाद अग्रवाल( कनोडिया), महिला संयोजिका मेघना अग्रवाल उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने उपस्थित युवाओं का मार्गदर्शन कर उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

इस कार्यक्रम के मुख्य युवा संयोजक सीए प्रणय जाजोदिया थे। कार्यक्रम संयोजक विश्वास सराफ, शिखा अग्रवाल,एड. नेहा अग्रवाल, राशि गुप्ता,सीए निधि अग्रवाल थे। कार्यक्रम में संयोजकों ने सरप्राइज एक्ट प्रस्तुत किया जिसमें युवाओं को आगे बढ़ने व भीतर छुपे गुणों को उभारने का संदेश दिया गया।

इससे पूर्व श्री अग्रसेन भवन, रविनगर में 21 वर्ष व अधिक वयस्कों के लिए बैठकर डांस करने वाली प्रतियोगिता में दीपा अंकुर अग्रवाल,अलका चौधरी, 20 वर्ष से अधिक वालों के लिए रियल फूलों से आसान सजाओ में श्वेता पचेरीवाला,प्रिया अग्रवाल,18 वर्ष और अधिक आयुवर्ग के लिए वस्त्र की आत्मकथा में प्रियांशी लीलाड़िया, ईशा अग्रवाल, 18 से अधिक वालों के लिए गॉगल सजाओ प्रतियोगिता में शिवानी अग्रवाल, ईशा अग्रवाल,10 से 15 साल के बच्चों के लिये नेत्रदान को बढ़ावा देते हुए चित्र बनाओ प्रतियोगिता में महक अग्रवाल, हिमानी अग्रवाल को पुरस्कृत किया गया।

‘अग्र प्रतिभा सम्मान’ समारोह आज

20 सितंबर को रवि नगर के अग्रसेन भवन में विधायक विकास ठाकरे और समाजसेवी जयप्रकाश गुप्ता की उपस्थिति में शाम 6 बजे मेधावी छात्रों का सम्मान’ अग्र प्रतिभा सम्मान’ देकर किया जाएगा। रात 8 बजे ‘एक शाम सुनहरे पल के’ नाम से पुराने फिल्मी गीतों का कार्यक्रम होगा. इससे पूर्व सुबह 8 बजे बिशॉप कॉटन स्कूल ग्राउंड, सदर में क्रिकेट मैच खेला जाएगा। इसमें श्री अग्रसेन जयंती टीम बनाम भारतीय अग्रवाल एकता क्लब व श्री अग्रसेन मंडल टीम बनाम श्री अग्रसेन छात्रावास खेलेंगे। इसी दिन दोपहर 12 बजे श्री अग्रसेन भवन, रविनगर में माधवी सखी मंच की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित होगा। पश्चात महिलाओं के लिए पत्तियों से बुके बनाओ प्रतियोगिता, 5 से 10 साल के बच्चों के लिए रंग भरो प्रतियोगिता, 7 से 11 साल के बच्चों के लिए स्टोन पेंटिंग प्रतियोगिता होगी।

इसके संयोजक अर्पित अग्रवाल,अर्पित गिरधारी लाल अग्रवाल,दीपक अग्रवाल,प्रिया अग्रवाल, शीतल गोयल,मधु मित्तल,आशा पचेरीवाला, रितेश अग्रवाल, संकेत बगड़िया, विपिन अग्रवाल, अक्षय अग्रवाल, अनुज जैन, दीपा अग्रवाल, सुनीता भाऊका, अंजू अग्रवाल, तृप्ति झुनझुनवाला, सपना अग्रवाल, उषा जैन, अंजू अग्रवाल, सरिता गुप्ता, वंदना मुरारका, भावना केजरीवाल,पायल अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, सुनीता महिपाल, अनिता अनिल अग्रवाल, दीपशिखा अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल, सीमा गोराल हैं।

सफलतार्थ प्रचार प्रमुख मुरारी अग्रवाल, कार्यालय प्रमुख डॉ. मनीष अग्रवाल, मंडल सहमंत्री संजय पचेरीवाला, उप मंत्री अभय अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य हजारीलाल अग्रवाल, गिरधारीलाल अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, वेणुगोपाल अग्रवाल, गुलाब पचेरीवाला, भारतभूषण मेहाड़िया, निर्माण मेहाड़िया, पवन भालोटिया, सुनील अग्रवाल ( एम के), वृन्देश अग्रवाल, मुरारी अग्रवाल, प्रदीप केडिया, वरुण मेहाड़िया, संजय अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, कैलाश लीलड़िया , शरद जाजोदिया, सुनील चौधरी, अशोक कानहोरिया, अर्पित अग्रवाल, आशीष कनोडिया, गिरीश लीलाडिया, अशोक अग्रवाल, विशव गर्ग, राजेश अग्रवाल, वरुण मेहाड़िया, श्रीमती शकुंतला अग्रवाल, सीमा अग्रवाल , अंजू अग्रवाल, दीपा अग्रवाल, दीप्ति अग्रवाल, सुनीता भाउका, किरण अग्रवाल, सुनीता डालमिया, सुषमा अग्रवाल, चेतना अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, प्राणिका अग्रवाल, किरण अग्रवाल ,मेघा अग्रवाल ,रितु जिंदल, उषा अग्रवाल इत्यादि प्रयासरत हैं।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.