spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

मोमिनपुरा में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन

– 2 लाख कीमत के गांजे के साथ 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार

नागपुर :- शहर की क्राइम ब्रांच यूनिट-5 ने मोमिनपुरा इलाके में गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने लगभग 2 लाख रुपए मूल्य का 8 किलो से अधिक गांजा बरामद किया है। गांजाखेत चौक से हुई गिरफ्तारी क्राइम ब्रांच यूनिट-5 को गुप्त सूचना मिली थी कि मोमिनपुरा के गांजाखेत चौक इलाके में एक युवक अवैध रूप से गांजे की बड़ी खेप लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर यूनिट-5 की टीम ने तत्काल जाल बिछाया। आरोपी की पहचान पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी युवक को धर दबोचा। पूछताछ और तलाशी में उसकी पहचान मो. कैफ मो. जाफर (19), निवासी गांजाखेत चौक, के रूप में हुई है। जब पुलिस ने आरोपी के पास मौजूद बैग की तलाशी ली, तो उसमें 8 किलो 78 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 2 लाख रुपए है।

लंबे समय से था तस्करी में लिप्त प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि गिरफ्तार आरोपी मो. कैफ मो. जाफर काफी लंबे समय से इस अवैध कारोबार में लिप्त था और मोमिनपुरा तथा आसपास के इलाकों में गांजे की छोटी-बड़ी खेप सप्लाई करता था। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज क्राइम ब्रांच ने गांजा और तस्करी में इस्तेमाल किए गए अन्य सामान को जब्त कर लिया है। आरोपी मो. कैफ मो. जाफर के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सबस्टेंस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह गांजा उसे कहाँ से प्राप्त हुआ था और उसके नेटवर्क में कौन-कौन शामिल हैं।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.