नागपुर :- राज्य निर्वाचन आयोग ने महानगर पालिका चुनावों के लिए मतदाता सूची के के संशोधित कार्यक्रम की घोषणा की है. इसके तहत 12 दिसंबर को प्रकाशित होने वाली मतदान केंद्र स्तरीय अंतिम मतदाता सूची अब 22 दिसंबर 2025 को प्रकाशित की जाएगी. पहले 27 नवंबर तक निर्धारित आपत्तियां और सुझाव दर्ज करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 3 दिसंबर कर दी गई है. प्रभाग स्तरीय अंतिम मतदाता सूची 5 दिसंबर की बजाय 10 दिसंबर को, जबकि मतदान केंद्रों के स्थानों की सूची 8 दिसंबर की बजाय 15 दिसंबर को प्रकाशित की जाएगी. सूची में नाम खोजना आसान: मनपा चुनाव के लिए 1 जुलाई 2025 की विधानसभा मतदाता सूची के आधार पर प्रभाग स्तरीय प्रारूप मतदाता सूची तैयार की गई है. नागरिकों की सुविधा के लिए इसे मनपा की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है.








