– कांग्रेस ने 2,500 रुपये का डमी चेक भी दिखाया
दिल्ली :- कांग्रेस ने प्रत्येक महिला को 25 सौ और होली-दिवाली पर मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर देने के भाजपा के चुनावी वायदे पर दिल्ली की रेखा सरकार को घेरा है. दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कांग्रेस मुख्यालय पर ‘रेखा का धोखा नाम से दिल्ली को महिलाओं को 2500 रुपये न देने के धोखे को उजागर किया. इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता की फोटो लगा 2500 रुपये का डमी चेक भी प्रदर्शित किया. देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा लगातार विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है. लेकिन हम जनता के बीच जाकर भाजपा के झूठे वादों को लगातार उजागर करते रहेंगे. भाजपा ने महिलाओं को 2500 रुपये देने का वादा 9 महीने बीतने तक भी पूरा नही किया है. होली दिवाली भी बीत चुकी है




