spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

बॉडी बिल्डर से झगड़े के चलते में मित्र की हत्या

नागपुर :- मामूली विवाद में खुद की पिटाई होने से संतप्त अपराधियों ने युवक की हत्या कर दी. यह वारदात जरीपटका थाने के तहत बाराखोली में हुई. पुलिस ने आरोपी प्रीत अजय बोरकर (24) और आविष्कार रवींद्र नाईक (24) बाराखोली को गिरफ्तार किया है. मृतक आदित्य प्रदीप नगर है. मेश्राम (25) रिपब्लिकन आदित्य मेश्राम दो अपराधी आविष्कार आपराधिक गिरफ्तार मृतक के मित्र से है. आदित्य इलेक्ट्रिक हुआ था विवाद प्रीत और प्रवृत्ति के हैं. उनके खिलाफ मामला भी दर्ज की दुकान में काम करता था. आदित्य रविवार को अपने मित्र रोहित मस्के के साथ इंदोरा के सावजी होटल में भोजन करने गया था. वहां आरोपी भी आए थे. उनका आदित्य के मित्र से विवाद हो गया. रोहित बॉडी बिल्डर है. रोहित ने आरोपियों की जमकर धुनाई कर दी. इसकी आरोपियों ने जरीपटका थाने में शिकायत भी दर्ज कराई. पुलिस ने असंज्ञेय (एनसी) मामला दर्ज किया. इस पिटाई से आरोपी अपमानित महसूस कर रहे थे. वह रोहित से बदला लेने में जुट गए. चाकू लेकर मौका खोजने लगे. उन्होंने सोमवार की रात शराब का सेवन किया. इसके बाद रात 10.15 बजे अंगीठी में आग तापने लगे. इसी दौरान आदित्य वहां आया. वह आरोपियों को रविवार को हुई घटना को भूल जाने की सलाह देने लगा. उसकी बात सुनते ही आरोपी आगबबूला हो गए. वह आदित्य से उलझ गए. उन्होंने आदित्य का चाकू से गला रेत डाला. आदित्य गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे अस्पताल पहुंचाने पर मृत घोषित कर दिया गया. जरीपटका पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों का आदित्य के मित्र से विवाद हुआ था. उससे आदित्य का कोई वास्ता नहीं था. उसकी नाहक जान चली गई.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.