नागपूर :- दिनांक 13 दिसंबर को ब्राह्मण सखी मंच द्वारा आयोजित वार्षिक कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रीना पांडेय के करकमलों से मंच के नए कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया गया।जिसमें मंच संचालन शशि तिवारी जी ने किया स्वागत प्रस्ताव एवं मंच का विधिवत परिचय अध्यक्षा सुमन तिवारी जी ने दिया, अंजली तिवारी ने मुख्य अतिथि का परिचय सबसे कराया । अर्चना तिवारी ने योगदान देकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया । कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं स्वागत उद्बोधन से हुई । अपने संबोधन में रीना पांडेय ने ब्राह्मण सखी मंच द्वारा किए जा रहे सामाजिक, सांस्कृतिक एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह कैलेंडर मंच की एकता, संस्कार और सेवा भावना को दर्शाता है। कैलेंडर में वर्ष भर होने वाली गतिविधियों, सामाजिक संदेशों एवं भारतीय संस्कृति के मूल्यों को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया है। मंच की सदस्यों ने भी अपने विचार साझा करते हुए भविष्य में और अधिक सक्रिय सामाजिक सहभागिता का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मंच की पदाधिकारी, सदस्यगण एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए हेमा तिवारी ने कार्यक्रम का समापन किया गया।








