चंद्रपूर :- चंद्रपुर शहर के भिवापुर क्षेत्र में गोमांस की अवैध बिक्री की सूचना मिलने पर कुछ स्थानीय युवकों ने संबंधित व्यक्तियों को पकड़कर शहर पुलिस के हवाले किया। महाराष्ट्र राज्य में गोमांस की बिक्री पर कानूनी प्रतिबंध के बावजूद कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से यह कारोबार किए जाने की जानकारी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिली थी।
सूचना के आधार पर कार्यकर्ता भिवापुर इलाके में पहुंचे, जहां कुछ व्यक्तियों के घरों में गोमांस का भंडारण पाया गया। इसके बाद तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर शहर पुलिस के सुपुर्द किया गया। इस कार्रवाई में आरोपियों के पास से लगभग 150 से 200 किलोग्राम गोमांस जब्त किया गया।
इस बीच, शहर के अन्य कुछ हिस्सों में भी इसी तरह गोमांस की अवैध बिक्री होने की जानकारी पुलिस को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच शहर पुलिस द्वारा की जा रही है।




