– 26 दिसंबर से होगा प्रभावी
नागपुर :- ट्रेन संख्या 261०1 पुणे-अजनी वंदे भारत एक्सप्रेस के समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है. यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन पुणे और अजनी के बीच चलती है. मध्य रेलवे के अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, संशोधित कार्यक्रम केअनुसार ट्रेन संख्या 261०1 पुणे-अजनी वंदे भारत एक्सप्रेस को अकोला, बडनेरा और यह वर्धा स्टेशनों पर समय से पहले पहुंचेगी और रवाना होगी, जिससे बेहतर कनेक्टिविटी के कारण यात्रियों का समय बचेगा.
संशोधित समय सारिणी 26 दिसंबर से लागू होगी और नए समय सारिणी के अनुसार, ट्रेन अकोला और बडनेरा स्टेशनों पर लगभग 10 मिनट पहले पहुंचेगी. वर्धा स्टेशन पर भी यह पहले की तुलना में जल्दी पहुंचेगी और रवाना होगी. इस बदलाव से ट्रेन की समग्र समयबद्धता और परिचालन दक्षता में और सुधार होगा.




