spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

तिहरे हत्याकांड से चिखली में सनसनी

– मां, सगे भाई और भतीजे की हत्या के बाद आरोपी फरार

बुलढाणा :- सूखे के बीच खरीफ सीजन की तैयारियों के दौरान बुलढाणा जिले के चिखली तहसील में गुरुवार देर शाम हुए तिहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। सोमठाणा गांव में एक व्यक्ति ने अपनी मां, सगे भाई और भतीजे की धारदार हथियार से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही चिखली पुलिस सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान सरस्वती फत्ते सिंह सुरडकर (70), संजय फत्ते सिंह सुरडकर (55) और रणजीत संजय सुरडकर (25) के रूप में हुई है। आरोपी की पहचान दीपक फत्ते सिंह सुरडकर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने तीनों पर धारदार हथियार से हमला किया। घटना के बाद वह गांव से फरार हो गया।

खेती के विवाद में वारदात की आशंका

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, दीपक के हिस्से की जमीन उसकी मां द्वारा उसके भाई के नाम किए जाने को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हत्या का वास्तविक कारण और घटनाक्रम पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

घटना की सूचना मिलते ही चिखली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, श्वान दल और फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूतजुटाए। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की विभिन्न टीमें रवाना की गई हैं। घटना के बाद सोमठाणा गांव में दहशत का माहौल है।

Popular Articles