– हिंगना डिपो का भी किया दौरा
नागपुर :- चीन के परिवहन मंत्रालय, राष्ट्रीय रेलवे प्रशासन तथा सीआरआरसी नानजिंग पुजेन के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने परिवहन मंत्रालय के उपमंत्री वांग गैंग के नेतृत्व में महा मेट्रो के मेट्रो भवन और हिंगना डिपो का दौरा किया. महा मेट्रो के प्रबंध निदेशक श्रवण पी. हार्डिकर व वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को महा मेट्रो की नवाचार आधारित परियोजनाओं, परिचालन उत्कृष्टता तथा सतत शहरी परिवहन (अर्बन मोबिलिटी) की पहलों की विस्तृत जानकारी दी. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच सार्थक विचार-विमर्श हुआ, जिससे शहरी परिवहन के क्षेत्र में नवाचार, तकनीकी सहयोग और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा.




