spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

शहर ट्रैफिक पुलिस की आज से अग्नि परीक्षा

– गणेशोत्सव, महालक्ष्मी पर्व और वीकेंड की भीड़ बढ़ाएगी जाम की चुनौती

नागपुर :- त्योहारी सीजन के साथ ही शहर की सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस की अग्निपरीक्षा शुरू हो गई है। गणेशोत्सव और महालक्ष्मी पर्व के साथ वीकेंड होने से बाजारों, प्रमुख चौक-चौराहों और धार्मिक स्थलों के आसपास वाहनों की संख्या बढ़ने की संभावना है। ऐसे में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती होगी।

त्योहारों के दौरान खरीदारी के लिए निकलने वाले नागरिकों के अलावा गणेश मंडलों की गतिविधियों, प्रतिमा स्थापना, दर्शन और विभिन्न कार्यक्रमों के कारण कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ता है। विशेषकर शाम के समय बाजारों और गणेश मंडलों के आसपास भीड़ बढ़ने से यातायात की रफ्तार प्रभावित हो सकती है। महालक्ष्मी पर्व पर खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ और वीकेंड का दबाव स्थिति को और चुनौतीपूर्ण बना सकता है। त्योहारी दिनों में शाम से रात तक बाजार क्षेत्रों में वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ती है। कार्यालयों से लौटने वाले कर्मचारी, खरीदारी के लिए निकलने वाले परिवार और धार्मिक कार्यक्रमों में जाने वाले नागरिक एक ही समय में सड़कों पर होते हैं। इससे प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों पर यातायात की गति धीमी पड़ सकती है। बाजार क्षेत्रों में पार्किंग की समस्या भी जाम का बड़ा कारण बन सकती है।

केवल सिग्नल के भरोसे नहीं चलेगा ट्रैफिक

त्योहारी भीड़ के दौरान केवल ट्रैफिक सिग्नल के भरोसे यातायात नियंत्रित करना मुश्किल होगा। प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती और भीड़ के अनुसार तत्काल ट्रैफिक मैनेजमेंट जरूरी होगा। गलत पार्किंग और सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों पर भी नजर रखनी होगी। किसी मार्ग पर जाम की स्थिति बनने पर तत्काल यातायात को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ना भी जरूरी होगा।

पार्किंग बनेगी बड़ी चुनौती:

त्योहारी खरीदारी के लिए बाजारों में आने वाले नागरिकों के लिए पार्किंग की समस्या सबसे बड़ी चुनौती बन सकती है। सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग से पहले से व्यस्त मार्गों की उपलब्ध चौड़ाई कम हो जाती है और जाम की स्थिति गंभीर हो सकती है। ऐसे में यातायात की निर्बाध आवाजाही के साथ पार्किंग व्यवस्था पर नियंत्रण रखना भी पुलिस के लिए अहम होगा।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.