नागपुर :- युवा मजदूर फाउंडेशन, नागपुर की ओर से भगवान विश्वकर्मा प्रकट दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन उत्तर नागपुर के प्रभाग क्रमांक 1, आर्य नगर, कोराडी रोड परिसर में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान विश्वकर्मा के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर की गई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ओम नगर के कार्यवाहक मयूर वाघ, नगरसेवक जितेंद्र ठाकुर तथा संस्था के अध्यक्ष खेमराज दमाहे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों ने भगवान विश्वकर्मा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके योगदान और श्रमिक वर्ग के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में जितेंद्र पटले, हरीश मानकानी, सुनील बत्रा, विजय पटले, रवि वाघमारे, रवि पालंदूरकर, तिलक डुडा, अजय साहू, भुवनेश्वर गौतम, सेवक चौधरी, छितेश अमूले, रूपचंद सोनवाने, डेलसिंग भैरम, प्रकाश बलाधारे, कुंवर भगत, यशवंत पटले, यशवंत भगत, हरिओम शर्मा, हरिराम मेश्राम, नितिन राहांगडाले तथा दिनेश शरणागत सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रमिक बंधुओं ने सहभागिता की।





