spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

विदर्भ में ठंड का कहर : गोंदिया सबसे सर्द, नागपुर भी कांपा

– 8 डिग्री पर पहुंचा पारा, विदर्भ में शीतलहर जैसे हालात

– उत्तर भारत की बर्फीली हवाओं से विदर्भ में बढ़ी ठिठुरन

नागपुर :- दिसंबर का महीना जैसे-जैसे समाप्ति की ओर बढ़ रहा है, उपराजधानी नागपुर सहित पूरे विदर्भ में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. शुक्रवार को गोंदिया 8 डिग्री सेल्सियस के साथ विदर्भ का सबसे ठंडा जिला रहा, जबकि नागपुर में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है.

दिसंबर का महीना अपनी विदाई की ओर है और इसी के साथ उपराजधानी नागपुर समेत समूचे विदर्भ में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है. पिछले कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान में लगातार हो रही गिरावट के कारण अब ठिठुरन काफी बढ़ गई है. शुक्रवार को गोंदिया 8 डिग्री सेल्सियस के साथ विदर्भ का सबसे ठंडा जिला रहा, जबकि नागपुर में पारा 8.5 डिग्री सेल्सियस तक लुढक़ गया. मौसम विभाग द्वारा जारी आकड़ो के अनुसार,

गोंदिया : 8.० डिग्री सेल्सियस (सबसे ठंडा जिला)

नागपुर : 8.5 डिग्री सेल्सियस

अमरावती : 9.8 डिग्री सेल्सियस

भंडारा : 1०.० डिग्री सेल्सियस

अकोला : 1०.4 डिग्री सेल्सियस

यवतमाल : 1०.2 डिग्री सेल्सियस

गडचिरोली : 1०.6 डिग्री सेल्सियस

वर्धा : 1०.8 डिग्री सेल्सियस

वाशिम : 1०.8 डिग्री सेल्सियस

बुलढाणा : 12.० डिग्री सेल्सियस

चंद्रपुर: 12.2 डिग्री सेल्सियस

अगले 72 घंटे भारी: विदर्भ में तापमान और गिरने के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण विदर्भ केमैदानी इलाकों में शीत लहर जैसे हालात बन रहे हैं. रात के साथ-साथ अब सुबह केसमय भी गहरे कोहरे और ओस का असर देखा जा रहा है. मौसम वैज्ञानिकों ने संकेत दिए हैं कि आने वाले 48 से 72 घंटों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की और गिरावट दर्ज की जा सकती है. इससे आने वाले दिनों में ठिठुरन और अधिक बढ़ेगी, खासकर ग्रामीण इलाकों में शीतलहर का असर ज्यादा दिखने की संभावना है.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.