spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

कांग्रेस में होगा एनसीपी का विलय

– चर्चाओं का दौर तेज, एनसीपी के विलय की चर्चाओं पर नाना पटोले ने लगाई मुहर

नागपुर :- शरद पवार की अगुवाई वाली एनसीपी के कांग्रेस में विलीन होने की चर्चा फिर एक बार शुरू हो गई है। वहीं इन चर्चाओं पर स्पष्टीकरण देते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि, प्रस्ताव पहले दिया गया था, लेकिन अब उसपर कार्रवाई शुरू हुई है। शरद पवार और सुप्रिया सुले का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि, मतों का विभाजन रुके सभी चाहते हैं कांग्रेस के साथ रहे।

पटोले ने कहा, “एनसीपी एसपी का प्रस्ताव पहले से ही मौजूद था। अब कई लोगों को लगता है कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने जिस तरह से संवैधानिक संस्थाओं को कमज़ोर किया है, संविधान को कमज़ोर किया है और देश की संपत्ति बेची है, उसे देखते हुए देश को बचाने की ज़रूरत है। उनका मानना है कि कांग्रेस के साथ मिलकर ही ऐसा किया जा सकता है।

नाना पटोले ने कहा, “अलग-अलग राज्यों की क्षेत्रीय पार्टियों में अब यह समझ बन गई है। चाहे ममता बनर्जी हों, शरद पवार हों या धर्मनिरपेक्ष राजनीति का प्रतिनिधित्व करने वाली कई अन्य पार्टियां हों, सभी को लगता है कि देश को बचाने के लिए उन्हें कांग्रेस के साथ आना चाहिए। वह प्रक्रिया अब शुरू हो चुकी है।

Popular Articles