मुंबई :- ‘370 बिरयानी’ वाले कॉमेडी शो के विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “भारत के संविधान ने सभी को अभिव्यक्ति की आज़ादी दी है। लेकिन साथ ही, संविधान ने यह भी सुनिश्चित किया है कि इस आज़ादी का गलत इस्तेमाल न हो।
फडणवीस ने कहा कि जब अभिव्यक्ति की कोई सीमा नहीं रहती, तो यह नागरिकों के सम्मान के साथ जीने के अधिकार का उल्लंघन करती है, और हमारा संविधान ऐसे उल्लंघन की इजाज़त नहीं देता। इसलिए, मेरा मानना है कि मनोरंजन के तौर पर स्टैंड-अप कॉमेडी का मज़ा सभी लेते हैं – मैं भी लेता हूँ – लेकिन सिर्फ़ मनोरंजन के लिए सामाजिक मर्यादाओं को लांघना और मानवीय गरिमा का उल्लंघन करना गलत है। सीएम ने कहा, “यह लोगों के साथ अन्याय है। इसलिए, मुझे लगता है कि स्टैंड-अप कॉमेडी करते समय सभी को गरिमा के बुनियादी नियमों का ध्यान रखना चाहिए।








