spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

जुआ अड्डे पर क्राइम ब्रांच का छापा

– 13 जुआरी गिरफ्तार, 1.57 लाख का माल जब्त

नागपुर :-  शहर में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नागपुर पुलिस की अपराध शाखा यूनिट-6 ने जरीपटका थाना क्षेत्र में संचालित एक जुआ अड्डे पर छापेमारी कर 13 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 35 हजार रुपये नकद, 11 मोबाइल फोन, ताश के पत्ते और अन्य जुआ सामग्री सहित कुल 1 लाख 57 हजार 500 रुपये का माल जब्त किया।

पुलिस के अनुसार, 2 अगस्त 2026 की रात गुप्त सूचना मिली थी कि हुड़को कॉलोनी स्थित बुद्ध विहार के पास क्वार्टर नंबर-120 की पहली मंजिल पर कुछ लोग रुपये की हार-जीत का दांव लगाकर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद अपराध शाखा यूनिट-6 की टीम ने पंचों की मौजूदगी में मौके पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 13 आरोपियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से 35 हजार रुपये नकद, विभिन्न कंपनियों के 11 मोबाइल फोन, ताश के पत्ते और अन्य जुआ सामग्री बरामद की गई। जब्त किय गये सामान की कुल कीमत 1.57 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। इस कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ जरीपटका पुलिस थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जरीपटका पुलिस कर रही है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.