spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

युवक की बैग में मिला 1.3 किलो गांजा

नागपुर :- शहर पुलिस की अपराध शाखा की मादक पदार्थ विरोधी टीम ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गांजा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 1 किलो 300 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 32,500 रुपये बताई गई है, जब्त कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, सक्करदरा थाना क्षेत्र के राणी भोसलेनगर झोपड़पट्टी के पास गश्त के दौरान एक युवक संदिग्ध अवस्था में बैग लेकर खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रानी भोसलेनगर, भांडे प्लॉट, सक्करदरा निवासी विक्की रमेश दुबे (32) बताया। बैग की तलाशी लेने पर उसमें से 1.3 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि यह गांजा उसे असलम उर्फ भुर्या दाऊद खान (45) ने बेचने के लिए दिया था। इस मामले में सक्करदरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है तथा मामले की आगे की जांच जारी है।

Popular Articles