spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

एक साल से तड़ीपार ‘चाकू’ नागपुर में गिरफ्तार

नागपुर :- शहर में तड़ीपार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तहसील पुलिस ने एक वर्ष के लिए तड़ीपार किये गये कुख्यात बदमाश सोहेल उर्फ ‘चाकू’ मोईनुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी तड़ीपार आदेश का उल्लंघन कर नागपुर शहर में रह रहा था। वह अपनी महिला मित्र के साथ एक रिश्तेदार महिला के घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के मामले में भी फरार चल रहा था।

पुलिस के अनुसार, डोबीनगर क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना मिलने पर तहसील पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही एक युवक भागने लगा, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान सोहेल उर्फ ‘चाकू’ मोईनुद्दीन अंसारी के रूप में हुई। जांच में पता चला कि आरोपी को 16 फरवरी 2026 से एक वर्ष की अवधि के लिए नागपुर जिले से तड़ीपार किया गया था। इसके बावजूद वह बिना किसी वैध अनुमति के शहर में रह रहा था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी अपनी 25 वर्षीय गर्लफ्रेंड के साथ एक रिश्तेदार महिला के घर पहुंचा था, जहां उसने मकान खाली करने का दबाव बनाते हुए मारपीट की, महिला के साथ अभद्रता और छेड़छाड़ की तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत के आधार पर तहसील पुलिस ने आरोपी और उसकी महिला मित्र के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को हिरासत में लिया है।

Popular Articles