– माता के आशीर्वाद से समाज में सुख, शांति और समृद्धि की कामना
गोंदिया :- माऊली फाउंडेशन, गोंदिया के अध्यक्ष आनंद चंद्रिकापुरे ने मुंडीपार के आदर्श चौक स्थित मां दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने समाज में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली के साथ किसानों, श्रमिकों व युवाओं की प्रगति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्रद्धा, सेवा और सामाजिक एकता ही समाज की प्रगति की असली ताकत है। धार्मिक उत्सव समाज में भाईचारा, सद्भाव और मानवता को मजबूत करने का माध्यम बनें। उन्होंने सभी से समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने और एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनने का आह्वान किया।








