spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

शिवकुंड में डूबने से छात्र की मौत

– छुट्टी होने के कारण शनिवार को दोस्तों के साथ गया था घूमने

सचिन चौरसिया,रामटेक :- तहसील के देवलापार गांव से 6 किमी दूर शिवकुंड (पिपरिया) में पानी में डूबने से एक स्कूली छात्र की मृत्यु हो गई। घटना शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे की है। मृतक की पहचान पवनी निवासी पीयूष विजय जिजोते (16) के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को स्कूल को छुट्‌टी थी। पीयूष जयसेवा आदर्श हाई स्कूल में कक्षा 10वीं में पढ़ता था। उसकी दो बहनें हैं। शनिवार को स्कूल बंद होने के कारण अपने पिता विजय के साथ आसपास के गाव मे कपड़े बेचने के काम में हाथ बंटाता था। शनिवार को सुबह अपने पिता के साथ फेरी पर गया था और लौट आया था। दोपहर करीब 3 से 3:30 बजे के बीच वह तीन दोस्तों के साथ दुपहिया वाहन से शिवकुंड (पिपारिया) गया। दोस्तों के साथ नहाने की इच्छा हुई। पीयूष ने एक ऊंची चट्टान से पानी में छलांग लगाई, लेकिन वह वापस ऊपर नहीं आया। वह गहरे पानी में डूब गया। काफी देर बाद भी वह पानी से बाहर नहीं निकला। डरे हुए दोस्तों ने पीयूष के परिवार और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही देवलापार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीयूष का शव को पानी से बरामद कर देवलापार स्थित उत्तरी जांच ग्रामीण अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। इस घटना से जिजोते परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। देवलापार पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Popular Articles