spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत, इलाके में पसरा शोक

अमरावती :- अमरावती जिले में धुलीवंदन के दिन दर्दनाक हादसा सामने आया। मालेगांव क्षेत्र के भानखेड़ा तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। देर रात संयुक्त बचाव अभियान के बाद दोनों के शव बाहर निकाले गए। मालेगांव खेत शिवार स्थित भानखेड़ा तालाब में 3 मार्च की शाम करीब 6 बजे दो युवक डूब गए। मृतकों की पहचान अनुप खडेकर (19) और कार्तिक राऊत (20), निवासी मुदलियार/मुरलीधर नगर क्षेत्र के रूप में हुई है। घटना की सूचना बडनेरा पुलिस थाने के उपनिरीक्षक सचिन माकोड़े ने अग्निशमन नियंत्रण कक्ष को दी। केंद्र प्रमुख प्रेमानंद सोनकांबळे के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। तालाब की गहराई अधिक होने के कारण रस्सी और अन्य उपकरणों की मदद से खोज अभियान शुरू किया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी हस्तक्षेप किया। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला खोज एवं बचाव दल को बुलाया गया।

सचिन धरमकर, विशाल निमकर, कौस्तुभ वैद्य, आकाश निमकर, सुमित बांबल और आपदा मित्र प्रफुल भुसारी सहित टीम ने गोताखोरों की सहायता से संयुक्त अभियान चलाया। करीब रात 10:30 बजे दोनों युवकों के शव बाहर निकालने में सफलता मिली। शवों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। घटना के बाद तालाब परिसर में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले की आगे की जांच बडनेरा पुलिस कर रही है।

Popular Articles