spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

डैम में डूबकर युवक की मौत

– महाशिवरात्री के दिन हुई घटना

हिंगणघाट :- तहसील के बोरगांव दातार में महाशिवरात्रि के दिन दिल दहला देनेवाली घटना हुई है। गांव निवासी युवक की डॅम के पानी में डुबने से मौत हो गई है। आकाश बावणे (21) यह मृतक युवक का नाम है। महाशिवरात्रि के दिन छह मित्र सुबह 10 बजे वणा नदी के डॅम पर तैरने गए थे। जिसमें महेश कावले (30), आदित्य सातघरे (19), महेश ढवले (19), स्मित किटे (17), भुनेश्वर गोलकर (16) व आकाश बावणे (21) का समावेश था। यह सभी युवक तैराकी में माहिर थे। तैरने के बाद वह घर की ओर निकल रहे थे। इसी दौरान डैम के पानी में आकाश की चप्पल गिर गई। उसे निकालने के लिए वह वापस गया था। अचानक पत्थर से पैर फिसलने से वह गहरे पानी में गिर गया। उसे पानी में डूबता देखकर मित्रों ने उसे बचाने का पूरा प्रयास किया। लेकिन गहरे पानी में वह नजरों से ओझल हो गया।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.