spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत

– काटोल रोड पर निर्मल गंगा कॉम्प्लेक्स के सामने हादसा

नागपुर :- शहर के काटोल रोड पर निर्मल गंगा कॉम्प्लेक्स के सामने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। मृतक की पहचान मानवता नगर निवासी प्रवीण पंजाबराव कुहीके (37) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 9 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 1 बजे वी.टी. टावर के पास, मानवता नगर निवासी शिवकुमार कचरूजी वानखेड़े (45) अपने मित्र प्रवीण कुहीके के साथ दुपहिया वाहन क्रमांक एमएच 40/ बीएम 5517 से जा रहे थे। इसी दौरान गिट्टीखदान पुलिस थाना क्षेत्र में पीछे से आ रहे नीले रंग के बजाज मैजिमा वाहन क्रमांक एमएच 49/ बीएन 2304 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी दुपहिया गाड़ी को कट मार दिया। इससे शिवकुमार वानखेड़े और प्रवीण कुहीके सड़क पर गिर पड़े। हादसे में शिवकुमार को मामूली चोटें आईं, जबकि प्रवीण गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले निजी अस्पताल और बाद में मेयो तथा मेडिकल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान 10 अक्टूबर को सुबह 11.45 बजे डॉक्टरों ने प्रवीण कुहीके को मृत घोषित कर दिया।

शिवकुमार वानखेड़े की शिकायत पर गिट्टीखदान पुलिस ने संबंधित वाहन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) और 281 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Popular Articles