इस दीवाली के मौके पर बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी बेटी दुआ पादुकोण सिंह का चेहरा पहली बार फैंस के सामने दिखाया। यह खुशी भरा और खास पल उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए साझा किया, जिसमें तीनों की पारिवारिक तस्वीरें शामिल थीं। इसमें दीपिका और दुआ ने रेड कलर की एथेनिक ड्रेस पहनी थी, वहीं रणवीर क्रीम कलर के कुर्ता-पायजामे में नजर आए।
तस्वीरों में दुआ दो छोटी-छोटी पोनीटेल्स के साथ बेहद क्यूट लग रही थीं और हर फोटो में अपनी मासूमियत से हर किसी का दिल जीत रही थीं। दुआ ने रेड एथेनिक ड्रेस के साथ बिंदी लगाई थी जिसने फैंस का प्यार लूटा। एक तस्वीर में वे दीपिका की गोद में बैठी थीं, जहां दोनों लक्ष्मी पूजा कर रही थीं। दीपिका अपनी बेटी के हाथों को प्यार से पकड़ते हुए दिखाई दीं।
दुआ का जन्म 8 सितंबर 2024 को हुआ था, जिसके बाद दीपिका और रणवीर ने मीडिया से निवेदन किया था कि उनकी बेटी की प्राइवेसी का सम्मान किया जाए और सार्वजनिक रूप से उनकी तस्वीरें न ली जाएं। हाल ही में उन्होंने यह फैसला लिया कि अब उन्हें दुआ के चेहरे को दुनिया के साथ शेयर करना चाहिए।
दोनों ने दीवाली के अवसर पर शेयर की गई तस्वीरों को कैप्शन में “दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं” लिखा है। इस पोस्ट पर दर्शकों और बॉलीवुड स्टार्स की प्रतिक्रियाएं भी आईं, जहां उन्हें इनके परिवार को खूब प्यार और आशीर्वाद मिला।
दुआ का इस दुनिया में आना दीपिका-पादुकोण सिंह के जीवन में एक नई खुशियों भरी शुरुआत है। दीपिका ने पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने दो महीने तक अपनी बेटी का नाम तय करने पर विचार किया था और यह नाम उनके लिए विशेष महत्व रखता है क्योंकि दुआ उन दोनों की प्रार्थनाओं का जवाब है।



