देशभर में दीपोत्सव का उल्लास ; दिवाली पर तेजी के साथ खुला शेयर बाजार

0
64

नई दिल्ली :- देशभर में दिवाली और दीपोत्सव का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। घरों, बाजारों और मंदिरों में रोशनी और सजावट का मनमोहक दृश्य देखने को मिला। लोगों ने सुबह से ही खरीदारी और पूजा-पाठ के साथ त्योहार की शुरुआत की। इसी बीच, शेयर बाजार ने भी दिवाली के शुभ दिन पर निवेशकों को खुशखबरी दी। मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी बढ़त के साथ खुले। त्योहार के मौके पर निवेशकों में उत्साह दिखा और कई सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान बाजार में सकारात्मक निवेश माहौल देखने को मिला।

ब्रोकरेज फर्मों ने दिवाली पर निवेश को शुभ मानते हुए ‘मुहूर्त ट्रेडिंग’ की परंपरा निभाई।

विशेषज्ञों का कहना है कि आर्थिक सुधार और त्योहारी मांग से बाजार में तेजी बरकरार रह सकती है।

दीपोत्सव के त्योहार दिवाली में शेयर बाजार ने लगातार चौथे दिन तेजी का चौका लगाया है. सेंसेक्स लगभग 650 अंकों की तेजी के साथ खुला है. निफ्टी में करीब 170 अंकों की तेजी दर्ज की गई है. शनिवार को बैंकिंग स्टॉक्स के नतीजे जारी होने के बाद बैंक निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई के साथ खुला है. बैंक निफ्टी में लगभग 500 अंकों की तेजी दर्ज की है. इसके अलावा निफ्टी मिड कैप इंडेक्स में दमदार तेजी देखने को मिली है. इनमें पिछले तीन हफ्ते से तेजी का दौर चल रहा है. इससे पहले निफ्टी ने शुक्रवार को एक साल का हाई 25781 का लेवल छुआ था. निफ्टी में इस महीने अब तक लगभग 1100 प्वाइंट्स की तेजी दर्ज की गई है.