spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

पोरवाल कॉलेज के पूर्व छात्रों का हीरक जयंती ‘एलुमनी मैत्री मिलन’ संपन्न

– बिमल घोष और विजय शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में मैगज़ीन का विमोचन, पूर्व छात्र ‘एचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित 

कामठी :- सेठ केसरीमल पोरवाल कॉलेज के पूर्व छात्रों द्वारा हीरक जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य ‘एलुमनी मैत्री मिलन’ समारोह का आयोजन शनिवार, 11 जुलाई को कलमना रोड स्थित साबले सेलिब्रेशन लॉन में किया गया। यह गरिमामयी कार्यक्रम विशेष रूप से ‘डॉक्टर्स डे’ को समर्पित था, जिसका मुख्य उद्देश्य कॉलेज के उन पूर्व छात्रों को सम्मानित करना था जो आज चिकित्सा और अन्य क्षेत्रों में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दे रहे हैं। पुरानी यादों को ताजा करने वाले इस अनूठे आयोजन में एक विशेष ‘एलुमनी मैत्री मिलन’ मैगज़ीन का विमोचन भी किया गया, जो सभी के आकर्षण का केंद्र रही।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित द्रोणाचार्य अवॉर्डी व नेशनल फुटबॉलर बिमल घोष, एपीएमसी मुंबई के उपसभापति हुकुमचंद आमधरे, और तालुका आरोग्य अधिकारी डॉ. सुरेश मोटे,नंदी क्लिनिक के संचालक व बंगाली वेलफेयर एंड कल्चरल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. बी.एन. नंदी, उपजिला अस्पताल अधीक्षक डॉ. निशात शेख, प्रेरणा स्रोत व पोरवाल कॉलेज के सचिव विजय शर्मा, सीईओ डॉ. सुधाकर धौंगडे, प्राचार्य डॉ. स्वप्निल दाहात ने शिरकत की। उनके साथ ही उद्योगपति सुनील अग्रवाल, उद्योगपति नागोराव साबले, शिवसेना ज़िला संगठक राधेश्याम हटवार और समाज सेवी आशा गोवर्धनदास आनंद भी मंच पर गरिमा बढ़ा रहे थे। इन सभी अतिथियों के कर-कमलों द्वारा पोरवाल कॉलेज से पढ़कर निकले डॉक्टर्स और विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियों का पुष्प, मैगज़ीन व स्मृतिचिन्ह देकर आत्मीय सत्कार किया गया।

सम्मान की इस गौरवशाली कड़ी में चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े डॉ. अनिल मंगतानी, डॉ. महेश महाजन, डॉ. प्रवीण नितनवरे को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। इनके साथ ही कैंटोनमेंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष महेंद्र भूटानी, पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश स्वामी, पीएसआई अजय गर्जे, घोरपड़ की सरपंच तारा बलवंत कङू और कन्हान नगर पंचायत के उपाध्यक्ष रिंकेश चौरे को भी मंच पर सम्मानित किया गया। इस आयोजन में केवल अनुभवी पेशेवरों को ही नहीं, बल्कि कॉलेज के उन वर्तमान छात्रों को भी ‘एचीवमेंट अवार्ड’ से नवाजा गया जिन्होंने शैक्षणिक व अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है। इसके अलावा सेठ केसरीमल पोरवाल कॉलेज के एलुमनी असोसिएशन उपाध्यक्ष डॉ.प्रा. इफ्तेखार हुसैन, उपप्राचार्य विश्वनाथ वंजारी, हेमंत शर्मा, नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष अहफ़ाज़ अहमद, आर.के.एस. पब्लिक स्कूल के संस्थापक राजकुमार खियानी, समाजसेवी रामकिशन खंडेलवाल, उद्योगपति प्रवीण मांडे, पूर्व एक्साइज अधिकारी अब्दुल गफ्फार, रब्बानी स्कूल के पूर्व प्राचार्य डॉ नसीम अख़्तर, पूर्व सभापति श्रावण केझरकर, नगरसेवक योगेश गायधने, नगरसेवक नितेश यादव, सफाई कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष दिनेश बिल्लरवान, खैरी ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच बंडू कापसे, बिल्डर राजेंद्र यादव, गुरुनानक बॉडी वर्क्स संचालक गुरुदेशसिंग चाना, संपादक पत्रकार परिषद के उपाध्यक्ष अजय त्रिवेदी, सचिव एम.ए.जब्बार, तेजस बहुउद्देशीय संस्था के चंद्रशेखर अरगुलेवार, जामियातुल कुरैश संगठन कार्याध्यक्ष इरशाद कुरैशी, महेश गिरी, एयरटेल बैंक के चंद्रशेखर चकोले, विदर्भ एजुकेशन फोरम के अध्यक्ष अनवारूल हक पटेल और यातायात पुलिस निरीक्षक मनीष बंसोड को भी समाज में उनके योगदान के लिए मंच पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इस मैत्री मिलन समारोह को हमेशा के लिए यादगार बनाने के लिए एक शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था। इसमें परितोष मुखर्जी, अभिजीत बैनर्जी, पूर्णिमा बैनर्जी, प्रवीण बनकर और अलका लाड़े सहित डॉ.अनिल मंगतानी, आशा आनंद, प्रदीप ठाकरे, जायद अली पटेल जैसे कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सदाबहार फिल्मी गीतों की प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस सुरीली शाम के साथ-साथ कार्यक्रम में आए सभी पूर्व छात्रों और अतिथियों ने विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का भी भरपूर लुत्फ उठाया। कार्यक्रम की एक और खास बात यह रही कि इसमें सहभागी होने वाले प्रत्येक सदस्य को यादगारी के तौर पर मैगज़ीन और एक-एक सुंदर स्मृतिचिन्ह प्रदान किया गया।

हीरक जयंती के इस ऐतिहासिक और भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए पोरवाल कॉलेज एक्स स्टूडेंट्स एसोसिएशन की कोर टीम ने दिन-रात एक कर कड़ी मेहनत की। इस पूरी व्यवस्था को सफल रूप देने में कन्वेनर सौमित्र कल्याणी बैकुंठनाथ नंदी (उपसंपादक), चेयरमैन माया चवरे, डेप्युटी चेयरमैन नरेश दावानी, डेप्युटी चेयरमैन उदयसिंग यादव, डेप्युटी कन्वेनर रितेश यादव और परितोष मुखर्जी की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही। साथ ही कोर कमेटी के सक्रिय सदस्य सुधीर शंभरकर, प्रमोद वर्णम, प्रदीप (बाल्या) सपाटे, मनोज रंगारी, रविन्द्र तांडेकर, राजबहोर मिश्रा, दीपक निकोसे, बंडू नारनवरे, सुनील चलपे, प्रदीप ठाकरे, मनोज मेश्राम, शीतल बरबटे, सुनीता पोतनवार, नम्रता अढाउ, शहनाज़ अली, कोमल लेंढारे, बॉबी महेंद्र, उमेश शामकुंवर, दिनेश शेंडे, उदय नागदेवे, शहज़ाद पटेल, विनोद गजभिए और मनोज डांगे आदि ने सभी व्यवस्थाएं संभालते हुए इस ‘एलुमनी मैत्री मिलन’ समारोह को बेहद अनुशासित और यादगार बनाया।

Popular Articles