Tuesday, April 28, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, 8 माह की गर्भवती होने पर मामले का खुलासा

– ट्यूशन के लिए निकली नाबालिग छात्रा का अपहरण

नागपुर :- नंदनवन थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. 15 वर्षीया एक छात्रा के साथ एक युवक ने जबरदस्ती करीब 4 से 5 बार शारीरिक संबंध बनाए और गर्भवती होने पर भी उसे धमकियां देकर चुप रखा. पीडि़ता के पेट दर्द के बाद अस्पताल में जांच में गर्भधारण का पता चलते ही मामला सामने आया. हालांकि पुलिस ने मामले की शिकायत मिलने के तुरंत बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है.

जानकारी के मुताबिक पीडि़ता 15 वर्ष की है. वह नंदनवन परिसर स्थित एक माध्यमिकविद्यालय में 1० वीं कक्षा की छात्रा है. आरोपी हर्षल युवराज नारनवरे बताया जा रहा है जो हिवरी नगर का रहने वाला है और पेशे से निजी ड्राइवर है. 1 साल पहले आरोपी हर्षल पीडि़ता का पीछा करता था और बात करने की कोशिश करता था. उसी दौरान उसने पीडि़ता को जबरदस्ती अपनी दुपहिया गाड़ी पर बैठने को मजबूर किया और गाड़ी पर नहीं बैठने पर उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी.

आरोपी उसे वाठोड़ा परिसर स्थित अपने किसी दोस्त के लॉज लेकर गया जहां उसकेसाथ उसने जबरन शारीरिक संबंध स्थापित किये. यह सिलसिला पिछले 1 साल से चल रहा था. हाल ही में जब पीडि़ता के पेट में दर्द हुआ तो उसके परिजन उसे मेडिकल हॉस्पिटल ले गए जहां डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि वह 8 महीने की गर्भवती है.

इसके बाद पीडि़ता के परिजन थाने पहुंचे और मामला दर्ज करवाया. हालांकि पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दुष्कर्म और पोस्को के संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.