spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

देशभर के 68 करोड़ यूजर के ई-मेल और पासवर्ड लीक

नई दिल्ली देशभर में साइबर सुरक्षा को लेकर एक बड़ी चेतावनी सामने आई है। लगभग 68 करोड़ यूजर्स के ई-मेल आईडी और पासवर्ड लीक होने की जानकारी के बाद मध्य प्रदेश स्टेट साइबर सेल ने आम लोगों के लिए अहम गाइडलाइन जारी की है। साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर समय रहते सावधानी नहीं बरती गई, तो साइबर ठगी और ऑनलाइन अपराध का खतरा कई गुना बढ़ सकता है। अगर किसी व्यक्ति का ई-मेल अकाउंट हैक हो जाता है, तो अपराधी उसी ई-मेल आईडी से सोशल मीडिया अकाउंट बना सकते हैं। इतना ही नहीं, इससे इंटरनेट बैंकिंग, डिजिटल वॉलेट और अन्य महत्वपूर्ण ऐप्स तक भी पहुंच बनाई जा सकती है, जिससे आर्थिक नुकसान होने की आशंका रहती है। साइबर सेल ने यूजर्स को सलाह दी है कि डेटा लीक की आशंका को देखते हुए लोग अपने सभी ई-मेल और सोशल मीडिया अकाउंट्स के पासवर्ड तुरंत बदलें। खासतौर पर वही पासवर्ड जो लंबे समय से इस्तेमाल में हैं या कई अकाउंट्स में एक जैसे हैं, उन्हें तत्काल अपडेट करना जरूरी है। एक ही पासवर्ड को कई अकाउंट्स में इस्तेमाल करना बेहद खतरनाक हो सकता है। हर ई-मेल, बैंकिंग, सोशल मीडिया और डिजिटल ऐप के लिए अलग-अलग और मजबूत पासवर्ड रखने की सलाह दी गई है।

Popular Articles