spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

नाबालिग सहित दो महिलाओं का शोषण

नागपुर :- प्रेम करने के बहाने नाबालिग सहित दो महिलाओं का शोषण किया गया है. 15 वर्षीय नाबालिग ग्यारहवीं की छात्रा है. उसे गिट्टीखदान निवासी 20 वर्षीय विक्रम अथर्व मेश्राम ने अपने ज्ञाल में फांसा. उसने नाबालिग को प्रेम करने का झांसा दिया. नाबालिग को घर बुलाकर शारीरिक संबंध बनाने लगा. इसी दौरान नाबालिग गर्भवती हो गई. तबीयत पर असर होने से उसने सोनोग्राफी जांच कराई. इसमें उसके आठ माह की गर्भवती होने का पता चला. उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी. उनकी मदद से. गिट्टीखदान थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने रेप तथा पॉक्सो के तहत मामला दर्ज. कर विक्रम को गिरफ्तार किया है. इसी तरह 30 वर्षीय युवती प्रतापनगर के स्पा में काम करती है. उसकी जनवरी 2024 में मुंबई के सिराज इद्रीस चौधरी से पहचान हुई. सिराज ने खुद को मीडिया कर्मी बताकर युवती को बताया. उसने युवती को प्रेम के झांसे में लिया. युवती और उसके परिवार की जिम्मेदारी वहन करने और शादी करने का वादा करके शारीरिक संबंध बनाए. बाद में शादी करने से इनकार कर दिया. युवती ने प्रतापनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है. यूनिफार्म का नाप लेने के बहाने गार्ड की नौकरी करने की इच्छुक महिला से छेड़खानी की गई है. कोतवाली पुलिस ने सिक्यूरिटी कंपनी के मैनेजर सुशील रंगारी (45) नंदनवन के खिलाफ मामला दर्ज किया है. रंगारी सिक्यूरिटी सर्विस कंपनी में मैनेजर है. 19 दिसंबर को 35 वर्षीय महिला उसके पास काम मांगने के लिए आई. रंगारी ने महिला को ड्यूटी दिलाने का बताया. उसने ड्यूटी करने के पहले यूनिफार्म सिलाने को कहा.

Popular Articles