spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

दिवाली तक ई-रिक्शा चालकों को राहत

– गडकरी से मिलकर चर्चा, चालान कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन

नागपुर :- शहर में ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ की जा रही चालान कार्रवाई के विरोध में रविवार को उत्तर नागपुर के इंदोरा मैदान में बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चालक एकत्र हुए। इसके बाद सभी चालक समूह के रूप में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के निवास पर पहुंचे और अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा।

शहर में ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ लगातार की जा रही चालान कार्रवाई से चालकों में नाराजगी है। इसी के विरोध में उन्होंने अपनी मांगें रखीं। केंद्रीय मंत्री के निवास पर हुई चर्चा के दौरान चालकों को आश्वासन दिया गया कि दिवाली तक उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई नहीं की जाएगी। इसके अलावा दिवाली के बाद ई-रिक्शा चालकों की समस्याओं के समाधान के लिए एक स्वतंत्र समिति गठित की जाएगी। समिति के माध्यम से ई-रिक्शा चालकों के लिए अलग रूट निर्धारित करने का भी आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता राकेश निकोसे, अमित वांद्रे, बाबू खान, सुभाष साखरे, आशीष गेडाम और निकिता देशभ्रतार सहित बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चालक उपस्थित थे।

Popular Articles