– कोलकाता में भूकंप के तेज झटके, लोगों में घबराहट फैल गई – रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.2 दर्ज
कोलकाता :- आज शुक्रवार सुबह कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 5.2 रिक्टर स्केल पर दर्ज की गई। अचानक आए झटकों के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग घरों व दफ्तरों से बाहर निकल आए। भूकंप लगभग कुछ सेकंड तक महसूस किया गया, हालांकि अभी तक किसी बड़े नुकसान या जनहानि की जानकारी सामने नहीं आई है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन दल स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। भूकंप का केंद्र किस क्षेत्र में था, इसकी आधिकारिक जानकारी जल्द जारी की जाएगी। कोलकाता और आसपास के निम्न-भूकंपीय क्षेत्रों में अचानक आए इस झटके से लोगों में दहशत का माहौल बन गया।




