नागपुर :- जिला वकील संगठन (डीबीए) 2026 के चुनाव की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार मतदान 24 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगा। मतगणना और परिणाम की घोषणा 25 जाएगी। अप्रैल को सुबह 10 बजे से की यह चुनाव कार्यक्रम वर्तमान अध्यक्ष एड. रोशन बागड़े और सचिव एड. मनीष रणदिवे के कार्यकाल में घोषित किया गया है। प्रारंभिक मतदाता सूची 25 मार्च को होगी प्रकाशित : मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए आवश्यक शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 10 मार्च निर्धारित की गई है। प्रारंभिक मतदाता सूची 25 मार्च को प्रकाशित होगी, जबकि अंतिम मतदाता सूची 30 मार्च को जारी की जाएगी। उम्मीदवारों के लिए नामांकन पत्रों का वितरण 1 अप्रैल से शुरू होगा। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल शाम 5 बजे तक रहेगी। नामांकन पत्रों की जांच 8 अप्रैल को की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 9 अप्रैल शाम 5 बजे तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। इसके बाद 10 अप्रैल को चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।
एचसीबीए की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण 14 को
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन नागपुर (एचसीबीए) की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण समारोह शनिवार, 14 फरवरी को शाम 6 बजे सिविल लाइंस स्थित डॉ. वसंतराव देशपांडे सभागृह में होगा। इस अवसर पर एड. अभय सांबरे अध्यक्ष पद और एड. श्रीरंग भोंगाडे सचिव पद का कार्यभार संभालेंगे। कार्यकारिणी वर्ष 2026 से 2029 तक कार्यरत रहेगी। समारोह में सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति नितीन सांबरे और नागपुर खंडपीठ के प्रशासनिक न्यायमूर्ति अनिल किलोर प्रमुख अतिथि के रूप में शामिल होंगे।








