spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार

– पुलिस ने मारा छापा, एक महिला को किया मुक्त

नागपुर :- शहर के कोतवाली पुलिस थाना अंतर्गत गणेश नगर स्थित एक स्पा सेंटर में स्पा की आड़ में देह व्यापार चलाए जाने का मामला सामने आया है। सामाजिक सुरक्षा विभाग और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीम ने सोमवार को छापेमारी कर एक पीड़ित महिला को मुक्त कराया। इस मामले में स्पा संचालिका और मैनेजर के खिलाफ अनैतिक व्यापार प्रतिबंधक कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, गणेश नगर के शारदा चौक स्थित गणेश वंदना अपार्टमेंट में संचालित एसएम स्पा सेंटर में महिलाओं को कम समय में अधिक पैसे कमाने का लालच देकर ग्राहकों के पास भेजा जाता था और देह व्यापार के लिए मजबूर किया जाता था। इसकी जानकारी मिलने पर सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम ने दो पंचों और एक बोगस ग्राहक की मदद से सोमवार को शाम करीब 4:10 से रात 8:15 बजे तक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक पीड़ित महिला को मुक्त कराया। मामले में स्पा संचालिका महल निवासी शाबा परवीन मुनवर शेख (36) और मैनेजर नंदनवन निवासी शेख मोहसीन उर्फ मुन्ना (28) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से करीब 42 हजार रुपये कीमत के तीन मोबाइल फोन और 3 हजार रुपये नकद जब्त किए हैं। कोतवाली पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे जांच की जा रही है।

Popular Articles