spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

शादी का झांसा, प्रेम संबंध और दुष्कर्म के चार मामले दर्ज

– अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस की कार्रवाई

नागपुर :- शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, विश्वासघात और धमकी देने जैसे चार अलग-अलग मामले सामने आए हैं। पीड़िताओं की शिकायत पर संबंधित थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य मामलों में विवेचना जारी है।

पुलिस के अनुसार, पहले मामले में कपिलनगर थाना क्षेत्र की एक 14 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया कि उसकी मां के अस्पताल जाने के दौरान आरोपी सूरज गौतम मड़के (19) जबरन घर में घुसा और उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे मामले में प्रताप नगर थाना क्षेत्र की 25 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराई कि वर्ष 2021 में फेसबुक के माध्यम से उसकी पहचान भंडारा निवासी आरोपी मुनींद्र कुमार अमीत हुमने (39) से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बनने के बाद आरोपी ने शादी का वादा कर होटल में कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी से इनकार करने पर पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।तीसरे मामले में पांचपावली थाना क्षेत्र की 27 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया कि कबाड़ की दुकान पर हुई पहचान के बाद आरोपी विवेक सुरेश गजभिए (34) ने प्रेम संबंध बनाकर शादी का झांसा दिया और कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने विवाह की बात की तो आरोपी ने शादी से इनकार कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, बेलतरोड़ी थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय युवती ने शिकायत में बताया कि पति से अलग रहने के दौरान निजी कंपनी में काम करते समय उसकी पहचान आरोपी ऋषभ गोविंदराव गायनेर (32) से हुई। प्रेम संबंध बनने के बाद आरोपी ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में विवाह की बात आने पर वह लगातार टालमटोल करता रहा और अंततः शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। चारों मामलों में संबंधित थाना पुलिस ने शिकायतों के आधार पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Popular Articles