spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

लॉटरी दुकान में जुए का खेल, 9 गिरफ्तार

नागपुर :- कपिल नगर थाना क्षेत्र में पुलिस उपायुक्त परिमंडल क्रमांक-6 के विशेष दस्ते ने लॉटरी की आड़ में जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को पकड़ा। यह कार्रवाई नाका नंबर-2 स्थित ‘राजश्री लॉटरी’ दुकान में की गई।

पुलिस के अनुसार, विशेष दस्ते को दुकान में लॉटरी के माध्यम से आर्थिक लाभ के लिए पैसों की खायवाड़ी और लगवाड़ी कर जुआ खेले जाने की पुख्ता सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर छापा मारकर पुलिस ने मौके से आशिष घनश्याम गजभिए (42), रमेश चंद्रभान मुले (42), विशाल राजकुमार ठाकुर (25), ननिलकुमार प्रभुजी भगत (45), सोलिन उपेन पाल (37), विजय गोविंद वंजारी (43), संतोष रुपलाल नागेश्वर (43), दिलीप गोवर्धन खोब्रागड़े (55) और अतुल विश्वनाथ खोब्रागड़े (38) को पकड़ा।आरोपियों के कब्जे से 7 मोबाइल फोन, टीवी, प्रिंटर, कंप्यूटर मॉनिटर और 5,300 रुपये नकद, कुल 63,550 रुपये का माल जब्त किया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ कपिल नगर थाने में महाराष्ट्र जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।यह कार्रवाई अपर पुलिस आयुक्त, उत्तर प्रादेशिक विभाग विनीता शाहू के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त परिमंडल-6 रमेश धुमाल की निगरानी में विशेष दस्ते के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने की।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.