spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

घायल अवस्था में मिले विदेशी नागरिक की मौत

मुंबई :- नवी मुंबई में एक आवासीय इमारत के पास गंभीर रूप से घायल पाए गए एक अज्ञात विदेशी नागरिक की रविवार शाम एक सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह व्यक्ति सानपाडा के सेक्टर-1 में संदिग्ध रुप से घूमता मिला था. उसके पास कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले और उसकी राष्ट्रीयता अब तक पता नहीं चल पाई है. पुलिस को शक है कि वह नशे की हालत में था और इमारत के गेट के ऊपर से कूदने की कोशिश करते समय नीचे गिर गया. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. अधिकारी के अनुसार, उसे गंभीर चोटें आई थीं. शुरुआत में उसे वाशी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया और बाद में मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया. पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर किसी भी तरह की गड़बड़ी या आपराधिक साजिश की संभावना से इनकार किया है.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.