-‘कानूनी अनुमति होने के बावजूद हमें क्यों निशाना बनाया जा रहा है… डॉ.भूपेश नंदेश्वर?’
गोंदिया :-गोरेगांव तहसील अंतर्गत घोटी ग्राम पंचायत क्षेत्र में स्थित “होटल ब्लू इन गेस्ट हाउस” पिछले कुछ महीनों से विवादों का केंद्र बन गया है। इस मामले को लेकर पूरे गांव में चर्चा और तनाव का माहौल बना हुआ है जो 26 जनवरी की ग्राम सभा में देखा गया है इसी संदर्भ में होटल मालिक डॉ. भुपेश नंदेश्वर ने कहा कि “होटल ब्लू इन गेस्ट हाउस” उनकी पत्नी प्रियंका भूपेश नंदेश्वर के नाम पर विधिवत रूप से पंजीकृत है तथा होटल संचालन हेतु आवश्यक सभी शासकीय अनुमतियां, अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) और वैध दस्तावेज उनके पास उपलब्ध हैं। इसके बावजूद गांव के कुछ लोग आगामी चुनावों को देखते हुए जानबूझकर इस विषय घसीट रहे हैं जिस कारण उनके के होटल व्यापार पर असर पड़ रहा है साथी होटल की बदनामी हो रही है उन्होंने बताया कि 26 जनवरी की ग्राम सभा में गांव के कुछ व्यक्तियों द्वारा लाउडस्पीकर के माध्यम से होटल के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है “होटल में अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं” ऐसा प्रचार कर गांव का माहौल भड़काने का प्रयास किया गया। साथ ही होटल का बोर्ड हटाने और होटल बंद कराने की घोषणाएं भी दी गईं।
डॉ. नंदेश्वर के अनुसार, इससे पहले भी कुछ संगठनों ने होटल के खिलाफ प्रशासन को ज्ञापन सौंपे थे, जिसके बाद प्रशासन और पुलिस द्वारा विस्तृत जांच की गई। हालांकि जांच में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि नहीं पाई गई, यह बात उन्होंने स्पष्ट की उन्होंने कहा,
“मैं एक प्राध्यापक हूं और एक सम्मानित परिवार से आता हूं। सभी कानूनी अनुमतियां होने के बावजूद मुझे और मेरे परिवार को बार-बार मानसिक प्रताड़ना क्यों दी जा रही है उन्होंने यह भी कहा कि व्यवसाय करने का अधिकार संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकार है।
“हम किसी भी प्रकार का गैरकानूनी कार्य नहीं कर रहे हैं, फिर भी कुछ लोग राजनीतिक उद्देश्य से, आगामी ग्राम पंचायत चुनावों की पृष्ठभूमि में जानबूझकर हमारे होटल को निशाना बना रहे हैं,” ऐसा गंभीर आरोप उन्होंने लगाया ग्राम सभा में माहौल को देखते हुए उन्होंने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को बुलाया गया था।
नंदेश्वर ने कहा कि यदि हमारे होटल के खिलाफ लगाए गए आरोप प्रमाणित नहीं हुए, तो संबंधित व्यक्तियो खिलाफ न्यायालय के माध्यम से कड़ी कानूनी कार्रवाई करेंगे।”




