spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

अवैध वसूली के खिलाफ सांसद प्रशांत पडोळे का कड़ा प्रहार!

– देवरी तहसील के शिरपूर चेक पोस्ट का मामला उजागर

– शिरपूर चेक पोस्ट पर सांसद की अचानक छापेमारी

– CBI जांच की मांग, करोड़ों के घोटाले का आरोप

यासीन शेख गोंदिया देवरी :-  नागपुर रायपुर हाईवे छत्तीसगढ़ सीमा बॉर्डर पर स्थित देवरी तहसील के शिरपूर/बाघनदी चेक पोस्ट पर चल रही कथित अवैध वसूली के मामले ने भारी सनसनी मचा दी है। इस गंभीर प्रकरण को लेकर सांसद प्रशांत पडोले ने शिरपूर चेक पोस्ट पर अचानक पहुंचकर संबंधित अधिकारियों से कड़ी पूछताछ की। इस कार्रवाई से पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में यह स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि चेक पोस्ट पर तैनात कर्मचारी और दलालों के माध्यम से वाहन चालकों से अवैध रूप से पैसे वसूले जा रहे हैं। आरोप है कि वाहनों को रोककर पास के ढाबों पर ले जाया जाता है और तथाकथित “वसूली ऑपरेशन टीम” के जरिए कार्ड से बड़ी रकम वसूल की जाती है।

सांसद प्रशांत पडोळे ने इस पूरे मामले पर तीव्र आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा, “आम नागरिकों, व्यापारियों और वाहन चालकों की लूट किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दलालों के जरिए करोड़ों रुपये का गोरखधंधा चल रहा है और इसमें कुछ अधिकारियों की संलिप्तता का भी संदेह है।” उन्होंने कहा कि स्थानीय जांच पर्याप्त नहीं है, इसलिए निष्पक्ष और गहन जांच के लिए CBI जांच कराई जानी चाहिए।

इस अवैध वसूली के कारण सरकारी तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं और नागरिकों में भारी रोष व्याप्त है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के चलते प्रशासन की छवि धूमिल हुई है और दोषियों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

अब इस बात पर पूरे तालुका सहित राज्य की नजरें टिकी हैं कि प्रशासन इस मामले में क्या ठोस कदम उठाता है और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई होती है या नहीं।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.