नागपूर :- संस्कृत सखी सभा , नागपुर द्वारा गीता जयंती के अवसर पर ७ दिसंबर, रविवार दोपहर ३ :३० बजे नटराज आर्ट एंड कल्चर सेन्टर, धरमपेठ मे श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोको पर आधारित अन्त्याक्षरी का आयोजन किया गया है। अन्त्याक्षरी का तीसरा वर्ष है। कार्यक्रम की संकल्पना कीर्ती मराठे इनकी है, उन्हे डाॅ विजया जोशी इनके मार्गदर्शन मे कल्याणी रोडे, डाॅ भारती पोलके अनुश्री जोशी सहयोग कर रहे हैं। प्रश्नोत्तर के माध्यम से प्रेक्षकों को भी सम्मिलित किया जाता है। अधिकाधिक संख्या मे उपस्थित होकर इस नावीन्यपूर्ण कार्यक्रम का आनंद ले, ऐसा आवाहन संस्कृत सखी सभा की ओर से किया गया है।








