तिरोडा :- धान उत्पादक किसानों को 24 घंटे बिजली के आपूर्ति करें तथा कृषि सिंचाई के लिए सोलर कनेक्शन की जो सरकार की ओर से शर्त है वह रद्द करने की मांग प्रहार जनशक्ती पक्ष के जिला अध्यक्ष महेंद्र भांडारकर करने की है ।अन्यथा 8 दिसंबर को आंदोलन करने की चेतावनी दी है ।इस संबंध मुख्यमंत्री तथा तिरोडा विधायक को पत्र दिया गया है। गोंदिया जिला धान उत्पादक का जिला है। जिसमें कहीं किसान धान की खेती पर निर्भर है। खरीफ सीजन हो या रबी की फसल जिसमें किसान धान की फसल लगते हैं ।पर सिंचाई के लिए कृषि पंप को 8 घंटे ही विद्युत आपूर्ति दी जाती है। जिससे किसानों को कृषि के लिए तथा फसल के लिए पानी हो नहीं पाता। इसके लिए 24 घंटे विद्युत आपूर्ति देना जरूरी है। पर ऐसा होता नहीं इसलिए महावितरण कृषि पंप कनेक्शन किसानों को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति करें। एवं जो सोलर कनेक्शन की शर्त रखी गए हैं वह रद्द करे । प्रहार जनसक्ती महेद्र भांडारकर ने मांग की है आने वाले हिवाली अधिवेशन में कृषि पंप को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति तथा सोलर कनेक्शन किसानों को कर रद्द करें यह मांग उठाएं ।अन्यथा आंदोलन की चेतावनी प्रहार से पक्ष की ओर से दी गई है।








