Related Posts

गोवा रेस्टोरेंट अग्निकांड- मैनेजरों समेत 4 गिरफ्तार

<p><strong>पणजी &colon;- <&sol;strong>पणजी से 25 km दूर अरपोरा में बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में 6 दिसंबर की रात आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में नाइट क्लब के 20 कर्मचारी और 5 टूरिस्ट शामिल हैं। हादसे के वक्त क्लब में वीकेंड पार्टी चल रही थी। इस बची कजाकिस्तान की बेली डांसर क्रिस्टीना फ्लोर पर आईं। उनकी एंट्री के वक्त इलेक्ट्रिक पटाखे जले। इन्हीं से पार्टी हॉल की सीलिंग में आग लगी। क्रिस्टीना का डांस वीडियो वायरल होने के बाद आग लगने की संभावित वजह सामने आई। इस हादसे के बाद क्रिस्टीना ने मीडिया को बताया कि किसी ने उन्हें धक्का देकर बेसमेंट में जाने से रोक दिया था। बेली डांसर क्रिस्टीना ने कहा कि वे अपनी जान बचाने के लिए इंडियन गॉड का शुक्रिया करती हैं। उनकी पूरी टीम आग वाली जगह से निकलने में कामयाब रही। इधर&comma; अंजुना पुलिस ने हादसे के लिए जिम्मेदार क्लब के मैनेजरों समेत 4 लोगों को अरेस्ट किया। इन्हें 6 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है। CM सावंत ने भी यह दावा किया है कि शुरुआती जांच के मुताबिक क्लब के अंदर इलेक्ट्रिक पटाखे फोड़े गए थे&comma; जिससे आग लग गई।<&sol;p>&NewLine;<p>मालिकों सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा और इवेंट ऑर्गनाइजर के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। साथ ही सौरभ-गौरव के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया गया है। क्लब के चीफ जनरल मैनेजर राजीव मोदक&comma; जनरल मैनेजर विवेक सिंह&comma; बार मैनेजर राजीव सिंघानिया और गेट मैनेजर रियांशु ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।<&sol;p>&NewLine;<p>गोवा पुलिस ने मामले की जांच के लिए कई टीमें बनाई हैं&comma; जिनमें से एक सोमवार सुबह दिल्ली पहुंची&comma; जिसने पांचवें आरोपी भरत कोहली को गिरफ्तार कर लिया है। भरत नाइट क्लब में रोजाना के काम देखता था। इससे पहले राज्य सरकार ने तीन सीनियर सरकारी अधिकारियों तत्कालीन पंचायत डायरेक्टर सिद्धि तुषार हरलंकर&comma; तत्कालीन गोवा स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की मेंबर सेक्रेटरी डॉ&period; शमिला मोंटेइरो और तत्कालीन अरपोरा-नागोआ गांव के पंचायत सेक्रेटरी थे रघुवीर बागकर 2023 में नाइट क्लब को परमिशन देने में उनकी भूमिका के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।<&sol;p>&NewLine;