– छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस–नागपुर के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस, यात्रा होगी आसान
– पुणे–नागपुर मार्ग पर भी अतिरिक्त ट्रेनें, त्योहारों में सफर होगा और सुविधाजनक
नागपुर :- क्रिसमस, नए साल और त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए, मध्य रेलवे ने अतिरिक्त विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की है. छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-नागपुर, नागपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और पुणे-नागपुर-पुणे मार्गों पर विशेष ट्रेनें चलाई जाएँगी. यात्रियों की बढ़ती माँग को देखते हुए इन विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की गई है. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इससे यात्रियों की यात्रा और भी सुविधाजनक और आसान हो जाएगी.
ट्रेन संख्या०1००5 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-नागपुर साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से ०.3० बजे प्रस्थान करेगी और 2.० बजे नागपुर पहुंचेगी. ट्रेन संख्या ०1००6 नागपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल रेलवे ट्रेन प्रत्येक रविवार को नागपुर से ०7.2० बजे यह ट्रेन यहां से प्रस्थान कर 18.5० बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी. यह ट्रेन दादर, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, बडनेरा, वर्धा और अजनी होते हुए चलेगी. यह ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 12. 27 दिसंबर 2०25 और 3 जनवरी 2०26 को और नागपुर से 13. 28 दिसंबर 2०25 और 4 जनवरी 2०26 को चलेगी.
ट्रेन संख्या ०14०1 पुणे नागपुर साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार को 21.2० बजे पुणे से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 09.5० बजे नागपुर पहुंचेगी. नागपुर से पुणे साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार सुबह 11.०5 बजे नागपुर से रवाना होगी और रात 11.45 बजे पुणे पहुंचेगी. यह ट्रेन दौंड, अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, बडनेरा, वर्धा और अजनी रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी. यह ट्रेन पुणे से 12, 26 दिसंबर 2०25 और 2 जनवरी 2०26 को और नागपुर से 14, 28 दिसंबर 2०25 और 4 जनवरी 2०26 को चलेगी.




