spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

गोंदिया में रेत माफियाओं पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 लाख का टिप्पर जब्त

– सोनबिहरी नहर के पास पकड़ा गया रेत लदा वाहन, दो आरोपियों पर मामला दर्ज

गोंदिया :- जिले से बहने वाली मुख्य नदियों को रेत तस्कर खोखला करने का काम कर रहे हैं। दवनीवाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व ही रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय अपराध शाखा की पुलिस की टीम ने 10 दिसंबर को सोनबिहरी नहर के पास रेत लदा एक टिप्पर पकड़ा किड़ा है। इस कार्रवाई में पुलिस ने टिप्पर क्रमांक सी.जी. 05/ए.जी. 1458, 5 ब्रास रेत समेत लगभग 20 लाख 35 हजार रुपयों का माल जब्त किया है। इस मामले में में दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंध में पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनसार, स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस कर्मी संजय चव्हाण (45) अपनी टीम के साथ 10 दिसंबर को परिसर में पेट्रोलिंग कर रहे थे। तभी पुलिस टीम को एक टिप्पर आते हुए दिखाई दिया, जिसके माध्यम से 5 ब्रास रेत का परिवहन किया जा रहा था। पुलिस टीम ने टिप्पर का पीछा कर रोका और पूछताछ की तो पता चला कि गोंदिया तहसील के कटंगी गोंडीटोला निवासी आरोपी रूपेश खोमेश बिसेन (30), गोंदिया के कुड़वा अंतर्गत खापर्डे कालोनी निवासी कुणाल गजानन नागपुरे (24) के कहने पर टिप्पर क्रमांक सी.जी. 05/ए जी. 1458 में 5 ब्रास रेत भरकर स्वयं के आर्थिक लाभ के लिए अवैध रूप से परिवहन कर रहा था। इस कार्रवाई में 20 लाख रुपए के टिप्पर सहित 35 हजार रुपए की 5 ब्रास रेत जब्त की गई है। इस मामले में दवनीवाड़ा पुलिस स्टेशन में उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच शुरू है।

Popular Articles