spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

‘डांस आइकॉन नागपुर सीजन 3’ का भव्य आयोजन; आरती कुडेगावे एवं विनोद कल्याणी का विशेष अतिथि के रूप में सम्मान

नागपुर :- शहर में सखी सहेली फाउंडेशन एवं रियल आर्ट फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘डांस आइकॉन नागपुर सीजन 3’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन कीर्ति गजभिये एवं सायली भिसे के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में नृत्य, कला एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं।

इस अवसर पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) युवासेना, नागपुर लोकसभा से जुड़े विनोद कल्याणी तथा वेदास फाउंडेशन की अध्यक्ष एवं शिवसेना युवतीसेना की उपजिला प्रमुख और बेले कर्ल्स स्टूडियो एंड अकादमी की संचालिका आरती कुडेगावे को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध अतिथि पंकज थापा एवं दीपक हुलसुरे के शुभहस्तों से विनोद कल्याणी एवं आरती कुडेगावे को सम्मानित कर स्मृतिचिह्न प्रदान किए गए।

यह सम्मान उनके सामाजिक योगदान, महिला सशक्तिकरण, कला एवं संस्कृति के संवर्धन तथा उभरती प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों का प्रतीक रहा। इस अवसर पर अतिथियों ने आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नवोदित कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, आयोजकों एवं प्रतिभागियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया। नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं के सम्मान के साथ ‘डांस आइकॉन नागपुर सीजन 3’ का यह आयोजन यादगार बन गया।

Popular Articles