spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

धमाके के बाद दिल्ली समेत कई शहरों में हाई अलर्ट

– गृह मंत्री अमित शाह ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक

नई दिल्ली :- सोमवार की शाम दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद दिल्ली समेत देश के कई शहरों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में कई शीर्ष अधिकारी शामिल हैं। साथ ही जम्मू कश्मीर के डीजीपी भी वर्जुअली इस बैठक से जुड़े हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता वाली इस बैठक में आईबी प्रमुख, गृह सचिव, दिल्ली पुलिस आयुक्त, विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा) और गृह मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी शामिल हैं।

बीती रात हुए धमाके के बाद पुलिस ने शुरुआत में विस्फोटक कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। हालांकि बाद में जांच के बाद गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम कानून के तहत भी मामला दर्ज कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस, फोरेंसिक टीम, एनएसजी की टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं और सबूत जुटाने की कोशिश की जा रही है।

धमाके में मारे गए छह लोगों की पहचान हुई

दिल्ली में कार में हुए विस्फोट के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार रात को घटनास्थल का भी दौरा किया था। शाह और अन्य अधिकारियों ने कहा कि हर संभव एंगल से मामले की जांच की जा रही है। दिल्ली धमाके में मारे गए दस लोगों में से छह की पहचान हो गई है। तीन शवों की पहचान डीएनए जांच से की जाएगी। एहतियातन दिल्ली मेट्रो के गेट नंबर एक और चार को बंद कर दिया गया है। साथ ही लाल किले जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं और लाल किले को भी आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है। फोरेंसिक टीम घटनास्थल की जांच कर रही हैं।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.