spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

भारत के गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास

– राष्ट्रमंडल एथलेटिक्स में 10,000 मीटर दौड़ में पहला रजत पदक

ग्लासगो, (स्कॉटलैंड) :- भारत के स्टार लंबी दूरी के धावक गुलवीर सिंह ने राष्ट्रमंडल एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में इतिहास रचते हुए 10,000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीत लिया। इसके साथ ही वह इस स्पर्धा में 10,000 मीटर दौड़ में पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं।

27 वर्षीय गुलवीर सिंह ने 27 मिनट 49.78 सेकंड का समय निकालते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। ऑस्ट्रेलिया के काय रॉबिन्सन ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि डेविड मुलार्की ने कांस्य पदक जीता। इस मुकाबले में लंबी दूरी की दौड़ में दबदबा रखने वाले केन्या और युगांडा के धावक पदक से चूक गए।ग्लासगो में लगातार हो रही तेज बारिश के बीच आयोजित इस प्रतियोगिता में गुलवीर ने शुरुआत से ही शानदार लय बनाए रखी। कठिन मौसम के बावजूद उन्होंने अंतिम लैप में जोरदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान सुरक्षित किया। फिनिश लाइन पार करते ही उन्होंने अपनी ऐतिहासिक सफलता का उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। गुलवीर सिंह इससे पहले एशियाई खेलों में भी कांस्य पदक जीत चुके हैं। राष्ट्रमंडल एथलेटिक्स में उनकी यह उपलब्धि भारतीय लंबी दूरी की दौड़ के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर मानी जा रही है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.